Justice Sanjiv Khanna: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से जस्टिस संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। केंद्र सरकार को भेजे गए एक पत्र में CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि चूंकि वह 11 नवंबर को पद छोड़ रहे हैं, इसलिए जस्टिस खन्ना उनके उत्तराधिकारी होंगे। सरकार की मंजूरी मिलने पर जस्टिस खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। उनका कार्यकाल छह महीने का है, जो 13 मई, 2025 को समाप्त होगा। उसके बाद वह रिटायर हो जाएंगे।
