Get App

Karnataka Hijab Ban: 'सिर्फ क्लास रूम में हिजाब पर है रोक, स्कूल परिसर और बस में नहीं कोई प्रतिबंध', SC से बोली कर्नाटक सरकार

Karnataka Hijab Ban: कर्नाटक AG प्रभुलिंग नवदगी ने बेंच से कहा, प्रतिबंध केवल क्लास रूम में है। हालांकि, AG की दलीलें पूरी होन के बाद बेंच उठ गई और मामले में आगे की सुनवाई लंच ब्रेक के बाद होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2022 पर 2:46 PM
Karnataka Hijab Ban: 'सिर्फ क्लास रूम में हिजाब पर है रोक, स्कूल परिसर और बस में नहीं कोई प्रतिबंध', SC से बोली कर्नाटक सरकार
सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक के खिलाफ कई याचिकाओं पर सुनवाई जारी

Karnataka Hijab Ban: सुप्रीम कोर्ट (SC) में कर्नाटक (Karnataka) में स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक (Hijab Ban) को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच इस मामले की सुनवाई है और आज सुनवाई का नौवां दिन हैं। बुधवार को कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अगर स्कूल की बस या परिसर के भीतर में हिजाब पहना जाता है, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।

कर्नाटक AG प्रभुलिंग नवदगी ने बेंच से कहा, प्रतिबंध केवल क्लास रूम में है। हालांकि, AG की दलीलें पूरी होन के बाद बेंच उठ गई और मामले में आगे की सुनवाई लंच ब्रेक के बाद होगी।

इससे एक दिन पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का कर्नाटक सरकार का फैसला का धर्म से कोई लेना देना नहीं, ये एक न्यूट्रल आदेश था। स्कूलों में न तो भगवा गमछा और न ही हिजाब की अनुमति थी।

सरकार की ओर से पेश मेहता ने अदालत को यह भी बताया कि याचिकाकर्ता छात्र पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से प्रभावित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें