Get App

Lonavala Bhushi Dam: महाराष्ट्र के लोनावाला में पिकनिक पड़ गया महंगा, नदी में बह गए एक ही परिवार के 5 लोग, देखें वीडियो

Lonavala Incident: मुंबई से सटे लोनावला के भुशी डैम में अचानक बाढ़ आ गई। इससे तेज पानी के बहाव में एक ही परिवार के 5 लोग बह गए। दो शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक ही परिवार के 16 लोगों का ग्रुप बांध के पास घूमने आया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 1:12 PM
Lonavala Bhushi Dam: महाराष्ट्र के लोनावाला में पिकनिक पड़ गया महंगा, नदी में बह गए एक ही परिवार के 5 लोग, देखें वीडियो
Lonavala Incident: भूशी बांध के पास झरने में मस्ती करते समय अचानक पानी का तेज बहाव आ गया।

पूरे महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है। प्रदेशभर में जमकर बारिश हो रही है। जिससे तालाब और बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस बीच रविवार को लोनावाला में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, लोनावाला में भुशी डैम के पास झरने में एक महिला और 4 बच्चे डूब गए। कहा जा रहा है कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। यह घटना 30 जून 2024 को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे।

जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है। एक ही परिवार के पांच लोग भूशी डैम के झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे झरने में उतरने के बाद काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी की तेज धार से बह गए।

दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि भारी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में लोगों का पूरा समूह बह गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पुणे के हडपसर क्षेत्र के सैय्यद नगर के रहने वाले एक ही परिवार के 16-17 लोग पिकनिक मनाने लोनावाला पहुंचे थे। एक निजी बस किराए पर लेकर यह परिवार झरने के किनारे पहुंचा था। लोनावला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुहास जगताप ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक आई बाढ़ में परिवार के करीब 10 लोग बह गए। जबकि उनमें से कुछ जान बचाने में सफल रहे, एक लड़की को वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें