Get App

मुंबई और गोवा के बीच RoPAX फेरी सर्विस जल्द, आपके साथ-साथ आपकी कार भी समंदर के जरिए कर सकेंगे ट्रैवल

M2M फेरीज ने ऑपरेशंस शुरू करने के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग और अन्य अधिकारियों से जरूरी मंजूरियां पाने के लिए आवेदन किया है। सफल होने पर, मुंबई-गोवा RoPAX फेरी भारत में ऐसी ही दूसरी सर्विसेज में शामिल हो जाएगी, जैसे कि गुजरात में हजीरा और घोघा के बीच चलने वाली फेरी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 6:53 PM
मुंबई और गोवा के बीच RoPAX फेरी सर्विस जल्द, आपके साथ-साथ आपकी कार भी समंदर के जरिए कर सकेंगे ट्रैवल

मुंबई और गोवा के बीच RoPAX फेरी सर्विस जल्द शुरू होने वाली है। इसकी मदद से आपको समंदर के जरिए जाने के लिए अपनी कार को किनारे पर छोड़ने की जरूरत नहीं रहेगी। गाड़ी आपके साथ जा सकेगी। मुंबई और मांडवा के बीच रो-रो (रोल-ऑन, रोल-ऑफ) सर्विस के लिए जानी जाने वाली M2M फेरीज, मुंबई-गोवा RoPAX फेरी सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह यात्रियों और व्हीकल्स दोनों को ले जाएगी।

इसके लिए M2M फेरीज ने इटली से एक 15 साल पुराना RoPAX जहाज खरीदा है। इसका वर्तमान में मुंबई में मेंटेनेंस चल रहा है। एक बार तैयार होने के बाद फेरी से मुंबई-गोवा की यात्रा केवल साढ़े छह घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने ऑपरेशंस शुरू करने के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग और अन्य अधिकारियों से जरूरी मंजूरियां पाने के लिए आवेदन किया है।

क्या रहेगा रूट और जहाज की क्षमता

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, M2M के एक अधिकारी का कहना है, “हमारी योजना मझगांव (मुंबई) में फेरी घाट से मोरमुगाओ पोर्ट अथॉरिटी (गोवा) तक RoPAX सर्विस चलाने की है। हम बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पणजी में डॉकिंग की इजाजत देने के लिए गोवा सरकार के साथ भी चर्चा कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें