Get App

मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, कॉल करने वाला गिरफ्तार

Mumbai Local Serial Blast Threat: 15 अगस्त के पहले से ही मुंबई पुलिस चौकन्ना हो गई है। मुंबई पुलिस को लोकल ट्रेन में 'सीरियल बम ब्लास्ट' की धमकी वाली कॉल मिली है। फोन पर शख्स ने दावा किया कि ट्रेन में बम हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 06, 2023 पर 1:06 PM
मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, कॉल करने वाला गिरफ्तार
Mumbai Local Serial Blast Threat: मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आज एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई

Mumbai Local Serial Blast Threat: स्वतंत्रता दिवस के 10 दिन से कम समय बचा है। देश भर की सिक्योरिटी एजेंसियां किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। इसी बीच मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस को आए इस थ्रेट कॉल में मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी गई है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस को यह धमकी भरी कॉल जुहु के विले पार्ले इलाके के कंट्रोल रूम को मिली थी। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट होंगे। पुलिस ने एक बयान में कहा, फोन करने वाले ने दावा किया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा है। फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

महिला पुलिस अधिकारी ने उससे और जानकारी जुटाने की कोशिश की। इसके बाद कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस अफसरों ने संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचना दी। फिर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के मोबाइल लोकेशन को खंगाला। पुलिस को पता चला कि आरोपी का नाम अशोक मुखिया है। वह मुंबई के जुहू में देखा गया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम जुहू गई और आरोपी अशोक को हिरासत में लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहनेवाला है। पुलिस के मुताबिक, अशोक ने शराब के नशे में कंट्रोल रूम में फोन किया था। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें