Get App

New Delhi Railway Station Stampede: 'जो गिरा वो उठ नहीं पाया...' दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मचे भगदड़ का लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने की घोषणा के बाद वहां भगदड़ मच गई, अचानक लोग एक दूसरे पर गिरने लगे। इस भगदड़ में जो नीचे दबा वो उठ नहीं पाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2025 पर 9:49 AM
New Delhi Railway Station Stampede: 'जो गिरा वो उठ नहीं पाया...' दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मचे भगदड़ का लोगों ने बताया आंखों देखा हाल
New Delhi Railway Station Stampede: इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है

New Delhi Railway Station Stampede: देश की राष्ट्रीय राजधानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह अफरा-तफरी तब हुई जब दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने की घोषणा की गई।

बिहार के पप्पू ने बताया कि इस भगदड़ में उनकी मां की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, जो अपने गांव लौट रही थीं। भगदड़ के दौरान वे भीड़ में फंस गईं और उनकी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें