Get App

Odisha Train Accident: जब चक्रवात में बह गई थी ट्रेन, नदी में समा गई ट्रेन, जानिए आजादी के कब-कब हुए बड़े रेल हादसे

Odisha Train Accident: ओडिशा में रेल हादसा भारत में आजादी के बाद सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाओं में से एक है। जिसमें कम से 238 लोगों की मौत हो गई है और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हम आपको कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बता रहे हैं, जब एक ट्रेन बिहार में नदी में समा गई थी

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 03, 2023 पर 1:19 PM
Odisha Train Accident: जब चक्रवात में बह गई थी ट्रेन, नदी में समा गई ट्रेन, जानिए आजादी के कब-कब हुए बड़े रेल हादसे
Odisha Train Accident: भारत में पिछले कई दशकों में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं। जिनमें हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए बड़े ट्रेन हादसे ने अब तक 238 लोगों की जिंदगी छीन ली है। इस हादसे में 900 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। यहां बहनागा स्टेशन के पास बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Bengaluru-Howrah Superfast Express), शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (Shalimar-Chennai Central Coromandel Express) और मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई। कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर एक ही जगह पर तीन ट्रेनें कैसे हादसे की शिकार हो गई? इस हादसे को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर गहरा शोक प्रकट किया गया। मुआवजे का ऐलान भी किया जा चुका है।

कोरोमंडल रेल के पटरी से उतरने (Coromandel Express Train Accident) के बाद हुई ये दुर्घटना, देश में आजादी के बाद से इस तरह की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है। ओडिशा के बालासोर में भयानक ट्रेन दुर्घटना के बाद गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का समारोह रद्द कर दिया गया। रेल दुर्घटना के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। आइए भारतीय इतिहास के सबसे घातक ट्रेन हादसों पर एक नजर डालते हैं।

आजादी के बाद बड़े हादसे

बिहार की नदी में समा गई ट्रेन (6 जून, 1981)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें