प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (108th Indian Science Congress Association) के 108वें सत्र के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। साइंस कांग्रेस के उद्घाटन के बाद इस दौरान स्टार्टअप्स (Startups) की महत्वता पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत स्टार्टअप के मामले में दुनिया के टॉप तीन देशों में शामिल है। साल 2015 तक हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के मामले में 130 देशों में से 81वें पायदान पर थे, लेकिन साल 2022 में 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
