PM Modi in Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी 11 और 12 नवंबर को कर्नाटक (Karnataka), तमिलनाडु (Tamil Nadu), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी ने कर्नाटक पहुंचने के बाद सबसे पहले बेंगलुरु में KSR रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन (Bharat Gaurav Kashi Darshan train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
