PM Modi in US: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 जून को व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने इस जोरदार स्वागत के लिए बाइडेन का आभार जताया और इसे "140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान" बताया। पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में कहा, "मैं सबसे पहले राष्ट्रपति बाइडेन के मित्रतापूर्ण स्वागत और उनके संबोधन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह से एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है। ये सम्मान अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है।"