देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को हिंद महासागर में मौजूद देश मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी मॉरिशस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरिशस में रहेंगे। यहां वो 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। पीएम मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के न्योते पर गए हैं। मॉरीशस के पोर्ट लुइस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बिहारी पारंपरिक गीत गावई से किया गया। गीत गावई एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है। यह भारत के भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं की ओर से मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।