Get App

PM नरेंद्र मोदी ने 920 करोड़ रुपये में बने प्रगति मैदान कॉरिडोर का किया उद्घाटन, दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रगति मैदान टनल और पांच अंडरपास का उद्घाटन किया। अब प्रगति मैदान टनल और पांच अंडरपास लोगों के आवागमन के लिए खोल दिए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2022 पर 3:31 PM
PM नरेंद्र मोदी ने 920 करोड़ रुपये में बने प्रगति मैदान कॉरिडोर का किया उद्घाटन, दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत
लंबे इंतजार के बाद प्रगति मैदान की मुख्य सुरंग और 5 अंडरपास को जनता के लिए खोल दिया गया है।

Pragati Maidan Tunnel: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 920 करोड़ रुपये से अधिक की प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट (Pragati Maidan Integrated Transit Corridor Project) का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट में एक सुरंग (tunnel) और 5 अंडरपास शामिल हैं। इससे देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जाम से छुटकारा मिलगा।

प्रगति मैदान मेन टनल 1.6 किलोमीटर लंबी है। यह दिल्ली की पहली सुरंग है। इसके जरिए इंडिया गेट और सेंट्रल दिल्ली के अन्य क्षेत्र पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से जुड़ गए हैं। सुरंग के साथ 5 अंडरपास भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

यह कॉरिडोर 6 लेन का है। कॉरिडोर की मुख्य सुरंग प्रगति मैदान से गुजरते हुए पुराना किला रोड होते हुए रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ती है। इसके जरिए प्रगति मैदान की विशाल बेसमेंट पार्किंग तक पहुंचा जा सकता है। सुरंग में जलभराव की आशंका से निपटने के लिए बारिश के पानी को इकट्ठा करने और बाहर निकालने के लिए 7 पंप लगाए गए हैं। बता दें कि सुरंग का निर्माण काम मार्च 2018 में शुरू हुआ था। सितंबर 2019 तक पूरा होने वाला था। निर्माण काम में कई तरह कठिनियां सामने आ रही थीं। लिहाजा इसकी डेडलाइन बढ़ाकर जून 2020 तक कर दिया गया। बाद में COVID-19 लॉकडाउन के चलते इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन दिसंबर 2020 और फिर मार्च मार्च 2022 तक कर दिया गया।

Agnipath Scheme: वायुसेना ने जारी की भर्ती डिटेल, 1 करोड़ का बीमा-कैंटीन सुविधा, 30 दिन छुट्टी समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें