Get App

National Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी ने हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन, जानें फेस्टिवल की बड़ी बातें

26th National Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उदघाटन कर दिया है। ये कार्यक्रम राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है जो स्‍वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 5:30 PM
National Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी ने हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन, जानें फेस्टिवल की बड़ी बातें
26th National Youth Festival: इस साल युवा महोत्सव का विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है

26th National Youth Festival in Hubbali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कर्नाटक के हुबली (Hubbali) में स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की जयंती के अवसर पर 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (26th National Youth Festival) का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था गीता-रामायण पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो... जो 'नरेंद्र' (स्वामी विवेकानंद) की सोच थी वो दूसरा नरेंद्र (पीएम मोदी) पूरी कर रहा है। कार्यक्रम में पहुंची एक स्थानीय लड़की ने कहा, "मैं पहली बार PM को देखकर बहुत खुश हूं। मैं चाहती हूं कि PM युवा दिवस के मौके पर बच्चों के माता-पिता को कहें कि वो पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को दूसरे शहर भेजें।"

26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम करीब चार बजे हुबली पहुंचे। महोत्सव का उद्घाटन करने से पहले पीएम मोदी ने हुबली में एक रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक हुबली में कर्नाटक सरकार के सहयोग से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय युवा महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें