Get App

Wayanad Landslides: पीएम मोदी इस सप्ताह भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का कर सकते हैं दौरा

Wayanad Landslides: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में बोलते हुए वायनाड में भूस्खलन के कारण प्रभावित लोगों के लिए 'उच्च मुआवजे' और 'व्यापक पुनर्वास पैकेज' की मांग की। राहुल गांधी ने सरकार से वायनाड में हाल ही में हुई भूस्खलन को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की भी मांग की

Akhileshअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 10:20 AM
Wayanad Landslides: पीएम मोदी इस सप्ताह भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का कर सकते हैं दौरा
Wayanad Landslides: 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई है

PM Modi Visit Landslide-hit Wayanad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के आखिरी में केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वायनाड का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में कुछ लोगों से मुलाकात भी करेंगे। 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। भारतीय सेना, NDRF और स्थानीय इमरजेंसी विभागों ने अपने व्यापक खोज और बचाव अभियान को जारी रखा है, जिसमें टीमें अब वन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

केरल सरकार ने खोज प्रयासों में लापता लोगों के परिवारों और स्थानीय निवासियों की मदद ली है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में बोलते हुए वायनाड में भूस्खलन के कारण प्रभावित लोगों के लिए 'उच्च मुआवजे' और 'व्यापक पुनर्वास पैकेज' की मांग की। राहुल गांधी ने सरकार से वायनाड में हाल ही में हुई भूस्खलन को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की भी मांग की।

मरने वालों की संख्या 413 पहुंची

वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 413 पहुंच गई है। जबकि 152 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है। रक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और स्वयंसेवकों के कर्मियों वाली 1,000 से अधिक सदस्यीय बचाव टीम ने गुरुवार सुबह चार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडक्कई और पुंचिरिमाडोम में तलाशी अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि जब तक रक्षा बल कोई फैसला नहीं ले लेते, तलाशी अभियान जारी रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें