साल 2024 के लोकसभा चुनाव आने से पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में अब कांग्रेस ने देश के सबसे बड़े, मजबूत और अहम राजनीतिक सूबे उत्तर प्रदेश में पूर्व विधायक अजय राय को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय को आज यानी 17 अगस्त गुरुवार के दिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।