Get App

'सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर रद्द कर देंगे अग्निवीर योजना' अखिलेश यादव ने फिर दोहराई अपनी बात

अखिलेश यादव ने हाल में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी लगभग सभी रैलियों में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सत्ता में आने पर 'अग्निवीर' भर्तियों को रद्द करने का वादा किया था। अखिलेस ने सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को बहाल किए जाने की मांग करते हुए कहा, "अग्निवीर पर यही मांग हमारी, पुरानी भर्ती की फिर हो बहाली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2024 पर 7:27 PM
'सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर रद्द कर देंगे अग्निवीर योजना' अखिलेश यादव ने फिर दोहराई अपनी बात
अखिलेश यादव ने दोहराया कि वह सत्ता में आते ही सैनिकों की भर्ती की इस शॉर्ट टर्म ‘अग्निपथ योजना’ को 24 घंटे में रद्द कर देंगे

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दोहराया कि वह सत्ता में आते ही सैनिकों की भर्ती की इस शॉर्ट टर्म ‘अग्निपथ योजना’ को 24 घंटे में रद्द कर देंगे। उनका ये ऐलान ऐसे समय आया, जब एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिटायर 'अग्निवीरों' के लिए आरक्षण की घोषणा की थी। अखिलेश यादव ने हाल में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी लगभग सभी रैलियों में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सत्ता में आने पर 'अग्निवीर' भर्तियों को रद्द करने का वादा किया था।

उन्होंने शनिवार को भी सोशल मीडिया मंच 'X' पर लिखा, "सत्ता में आते ही 24 घंटे में (अग्निपथ योजना) रद्द होगी।" उन्होंने इसे ‘‘देश की सुरक्षा से समझौता करने वाली और सैनिकों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली भर्ती’’ योजना बताया।

उन्होंने सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को बहाल किए जाने की मांग करते हुए कहा, "अग्निवीर पर यही मांग हमारी, पुरानी भर्ती की फिर हो बहाली।"

UP पुलिस और PAC में अग्निवीरों को वेटेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें