Amritpal Singh Bail: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थक और पंजाब के खडूर साहिब सीट से नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह को पद की शपथ लेने के लिए चार दिन की पैरोल दी गई है। अमृतपाल सिंह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को कुछ शर्तों के साथ 4 दिनों के लिए पैरोल दी गई है, जिसकी शुरुआत 5 जुलाई से होगी। पिछले महीने अमृतपाल सिंह की हिरासत एक साल के लिए बढ़ा दी गई।
