Get App

'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' पर नया कानून, उम्रकैद की सजा, असम में सख्त कानून लाएंगे हिमंत बिस्वा सरमा

अमस के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार लव जिहाद मामलों के सख्त से सख्त सजा के लिए एक कानून का ड्राफ्ट तैयार कर रही है। सरमा ने यह भी कहा कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति (Domicile Policy) भी पेश की जाएगी, जिसके तहत केवल असम में जन्में लोगों को ही राज्य सरकार की नौकरियां मिलेंगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 1:23 PM
'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' पर नया कानून, उम्रकैद की सजा, असम में सख्त कानून लाएंगे हिमंत बिस्वा सरमा
'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' पर असम में सख्त कानून लाएंगे हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में कई नए कानून लाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "असम सरकार Land Jihad और Love Jihad को रोकने के लिए दो कानून ला रही है।" उन्होंने असम बीजेपी एग्जीक्यूटिव की बैठक में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही ‘लव जिहाद’ के मामलों में आजीवन कारावास की सजा के लिए एक नया कानून लाएगी। साथ ही एक ऐसा कानून भी लाएगी जिसमें, हिंदू और मुस्लिम दोनों को ही एक दूसरे को अपनी बेचने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी होगी।

हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा, "अगर कोई मुस्लिम हिंदू की संपत्ति खरीदना चाहता है या कोई हिंदू मुस्लिम की संपत्ति खरीदना चाहता है, तो उसे सरकारी अनुमति लेनी होगी। लव जिहाद करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी।"

उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारी सरकार लव जिहाद मामलों के सख्त से सख्त सजा के लिए एक कानून का ड्राफ्ट तैयार कर रही है। असम में यह बड़े पैमाने पर है। फेसबुक पर लोगों ने हिंदू नाम लिखते हैं और फिर शाद के बाद लड़की को पता चलता है कि ये वो लड़का नहीं है। ऐसे में पीड़िता को न्याय मिलना ही चाहिए।"

BJP की विरासत राष्ट्रीय सेवा की है: हिमंत बिस्वा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें