Get App

Atal Setu: अटल सेतु में आईं दरार? महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने जताई चितां, सरकारी अधिकारियों ने दी सफाई

Atal Setu Cracks: 21.8 किलोमीटर लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन इस साल जनवरी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसे देश का सबसे लंबा समुद्री पुल माना जाता है, इसे 17,840 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनाया गया था। गनात्रा ने आगे सड़क पर पड़ी दरारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सिर्फ बारिश के कारण आई छोटी-मोटी दरारें हैं और इन्हें कल शाम तक भर दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 8:58 PM
Atal Setu: अटल सेतु में आईं दरार? महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने जताई चितां, सरकारी अधिकारियों ने दी सफाई
Atal Setu: अटल सेतु में आईं दरार? महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने जताई चितां

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु का निरीक्षण किया। इसे अटल सेतु भी कहा जाता है। नए उद्घाटन किए गए समुद्री पुल पर दरारें देखे जाने के बाद लोगों की सुरक्षा पर चिंता जताई। हालांकि, पटोले के दावों के तुरंत बाद, सरकारी अधिकारियों ने साइट का दौरा किया और साफ किया कि असल में दरारें पुल को शहर से जोड़ने वाली सर्विस रोड पर दिखाई दी हैं।

21.8 किलोमीटर लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन इस साल जनवरी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसे देश का सबसे लंबा समुद्री पुल माना जाता है, इसे 17,840 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनाया गया था।

न्यूज एजेंसी PTI की तरफ से जारी की गईं तस्वीरों के अनुसार, पटोले ने साइट का दौरा किया और पुल के स्ट्रक्चरल इश्यू के कारण लोगों की सुरक्षा के लिए संभावित खतरे पर अपनी चिंता जताई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें