Get App

Baba Siddique Net worth: बाबा सिद्दीकी के पास लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा, 462 करोड़ की संपत्ति ED ने की थी जब्त, जानें कितनी है संपत्ति

Baba Siddique Net worth: अजित पवार गुट के NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को रात 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या क्यों की गई है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच बाबा सिद्दीकी की संपत्ति एक चर्चा का विषय बन गई है। साल 2018 में ED ने बाबा सिद्दीकी की 432 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2024 पर 8:30 AM
Baba Siddique Net worth: बाबा सिद्दीकी के पास लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा, 462 करोड़ की संपत्ति ED ने की थी जब्त, जानें कितनी है संपत्ति
Baba Siddique Net worth: बाबा सिद्दीकी ने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में 76 करोड़ की संपत्ति की जानकारी दी थी।

एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां मारी गई थीं। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना बांद्रा के खेरवाड़ी सिग्नल के पास निर्मल नगर में हुई है। यहीं पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान का ऑफिस है। बाबा सिद्दीकी अपनी आलीशान जीवनशैली और सितारों से सजी हाई-क्लास पार्टियों के लिए जाने जाते थे। उनकी इफ्तार पार्टी भी हमेशा सुर्खियों में रहती थी। जिसमें सितारों का मेला लगता था। उनकी संपत्ति इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आइये जानते हैं कि बाबा सिद्दीकी की कुल कितनी संपत्ति है?

बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती थे। बाबा तीन बार विधायक भी रह चुके थे। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके थे। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में उन्होंने 76 करोड़ की संपत्ति की जानकारी दी थी। हालांकि उनकी वास्तविक संपत्ति को लेकर सही जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

जब ED ने जब्त की थी 432 करोड़ की संपत्ति

साल 2018 में ईडी ने बाबा सिद्दीकी की 462 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया था। यह संपत्ति बांद्रा वेस्ट में स्थित थी। इसे मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जब्त किया गया था। बाबा सिद्दीकी साल 2000 से 2004 तक महाराष्ट्र हाउसिंग और एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के चेयरमैन रह चुके थे। ऐसे में एजेंसी जांच कर रही थी कि क्या बाबा सिद्दीकी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर किसी कंपनी को फायदा तो नहीं दिलाया है। सिद्दीकी पर आरोप था कि पिरामिड डेवेलपर्स को बांद्रा में विकसित हो रहे स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रोजेक्ट में मदद की थी। इस कथित घोटाला करीब 2000 करोड़ रुपये का बताया गया था। पिरामिड डेवलपर्स बाबा सिद्दीकी की मुखौटा कंपनी थी। ईडी ने मुंबई में सिद्दीकी और पिरामिड डेवलपर्स से लगभग 462 करोड़ रुपये के 33 फ्लैट जब्त किए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें