Bihar Cabinet Expansion: तेज प्रताप यादव समेत 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट - Bihar Cabinet Expansion LIVE Updates Nearly 30 JDU and RJD MLAs to Take Oath as Ministers Today | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

AUGUST 16, 2022/ 1:20 PM

Bihar Cabinet Expansion: तेज प्रताप यादव समेत 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली

Story continues below Advertisement

Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का आज मंगलवार को विस्तार हो गया। आज महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 31 विधायकों को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने वाले 31 नए मंत्रियों में 16 लालू प्रसाद यादव की RJD

Bihar Cabinet Expansion: तेज प्रताप यादव समेत 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्टबिहार कैबिनेट के विस्तार में RJD नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंत्री पद की शपथ ली
AUGUST 16, 202212:57 PM IST

शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में 16 लालू प्रसाद यादव की राजद से हैं। कुमार के जद (यू) के नए मंत्रिमंडल में 11 मंत्री हैं जबकि दो मंत्री कांग्रेस के हैं।

AUGUST 16, 202212:31 PM IST

शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान हुआ। महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, हम, सीपीआई और सीपीएम कुल 7 पार्टियां हैं

AUGUST 16, 202212:31 PM IST

महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 30 विधायकों को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव समेत अन्य 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

AUGUST 16, 202212:25 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU दूसरे नंबर पर होगी

AUGUST 16, 202212:24 PM IST

बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी RJD के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद होंगे

AUGUST 16, 202212:21 PM IST

30 विधायकों को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया है

AUGUST 16, 202212:21 PM IST

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ली मंत्री पद की शपथ

AUGUST 16, 202212:20 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है

AUGUST 16, 202210:30 AM IST

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष सुमन के भी मंत्री के रूप में वापसी की संभावना है

AUGUST 16, 202210:29 AM IST

JDU कुछ ऐसे लोगों को छोड़ सकता है जिन्हें BJP और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह का करीबी माना जाता है

AUGUST 16, 202210:28 AM IST

RJD से जिन अन्य लोगों के नाम चर्चा में हैं उनमें राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता और युवा विधायक सुधाकर सिंह शामिल हैं

AUGUST 16, 202210:28 AM IST

शपथ ग्रहण के लिए कांग्रेस ने अफाक आलम (मुसलमान) और मुरारी गौतम (दलित) का चयन किया है

AUGUST 16, 202210:27 AM IST

कांग्रेस के राज्य प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि उनकी पार्टी को तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिनमें से दो को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी

AUGUST 16, 202210:26 AM IST

RJD के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद होंगे। वहीं, JDU दूसरे नंबर पर होगी

AUGUST 16, 202210:26 AM IST

महागठबंधन में JDU, RJD और कांग्रेस सहित कुल 7 पार्टियां हैं

AUGUST 16, 202210:25 AM IST

महागठबंधन के विभिन्न पार्टियों से लगभग 30 विधायकों को शामिल किया जाएगा

AUGUST 16, 202210:24 AM IST

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का आज विस्तार होना है