Bihar Land Survey News 2024: बिहार में इस समय जमीन सर्वे का काम चल रहा है। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सर्वे काफी चर्चा में बना हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राज्य में भूमि सर्वेक्षण शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग को चुनाव से कुछ महीने पहले जुलाई 2025 तक इस सर्वे को पूरा करने का निर्देश दिया है। यह सर्वे राज्य के लगभग 45,000 गांवों के लैंड रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।