Congress Protest: महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ी हुई जीएसटी दरों के खिलाफ कांग्रेस आज यानी शुक्रवार को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि कांग्रेस के व्यापक विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।
