Congress Protest: कांग्रेस पार्टी आज यानी शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने संसद में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी सांसदों के विरोध का नेतृत्व किया। कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला।
