Get App

Delhi Liquor Policy Scam: बैंक लॉकर की तलाशी के बाद बोले मनीष सिसोदिया- 'CBI ने मुझे और मेरे परिवार को क्लीनचिट दी'

मनीष सिसोदिया के गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर -4 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जांच की जा रही है। यह जांच दिल्ली के आबकारी नीति मामले के संबंध में हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2022 पर 3:23 PM
Delhi Liquor Policy Scam: बैंक लॉकर की तलाशी के बाद बोले मनीष सिसोदिया- 'CBI ने मुझे और मेरे परिवार को क्लीनचिट दी'
CBI के अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की तलाशी ली

Delhi Liquor Policy Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के लॉकर की तलाशी ली। सीबीआई के ब्रांच पहुंचने पर बैंक के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो के करीब पांच अधिकारियों का एक दल राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके गाजियाबाद के सेक्टर-4 वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में लॉकर की तलाशी लेने पहुंचा। इस दौरान सिसोदिया भी अपनी पत्नी के साथ बैंक में मौजूद थे।

सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई को उनके लॉकर की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। तलाशी खत्म होने के बाद सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा कि सीबीआई दबाव में काम कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे आज तलाशी में सीबीआई से ‘क्लीनचिट’ मिली। उन्हें मेरे लॉकर या आवास की तलाशी से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे कानून का उल्लंघन होता हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें