2024 के लोकसभा चुनाव में मैं, नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन आएंगे साथ: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि सभी विपक्षी दल बीजेपी को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे। एक तरफ हम सब होंगे और दूसरी तरफ बीजेपी। बीजेपी का 300 सीटों का अहंकार उसका टूटेगा

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement
ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 में होगा खेला होबे

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गुरुवार को कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar), झारखंड के CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और दूसरे नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन और कई अन्य 2024 में एक साथ आएंगे। सभी विपक्षी दल बीजेपी को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे। एक तरफ हम सब होंगे और दूसरी तरफ बीजेपी। बीजेपी का 300 सीटों का अहंकार उसका टूटेगा। 2024 में होगा 'खेला होबे।"

कोलकाता में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए TMC प्रमुख ने दावा किया कि BJP अपने अहंकार और लोगों के गुस्से के कारण हार का सामना करेगी।


'खेला होबे' एक बंगाली नारा है, जो पिछले साल विधानसभा चुनावों के दौरान TMC की लड़ाई का नारा था। इसमें पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी को हराया था।

BJP की झारखंड में कथित खरीद-फरोख्त पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने दावा किया कि 'हाल ही में बंगाल पुलिस ने झारखंड के विधायकों को काफी सारे कैश के साथ गिरफ्तार किया, जिसने हेमंत सोरेन सरकार को गिरने से बचा लिया।

कोयला तस्करी मामले में CBI ने बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के आसनसोल और कोलकाता आवासों पर की छापेमारी

झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में उनके वाहन को रोकने के बाद गिरफ्तार किया गया था और कार में लगभग 49 लाख रुपए कैश पाए गए थे। उन्होंने दावा किया कि पैसा उनके राज्य में एक आदिवासी त्योहार के लिए साड़ी खरीदने के लिए था।

कांग्रेस झारखंड में JMM के नेतृत्व वाली सरकार का एक हिस्सा है। पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी विधायकों को 10-10 करोड़ रुपए और मंत्री पद की पेशकश करके हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही थी।

ममता ने कहा, "BJP को लगता है कि वे हमें CBI और ED से धमकी दे सकते हैं। जितना ज्यादा वे इस तरह के हथकंडे अपनाएंगे, उतना ही वे अगले साल के पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों में हार के करीब पहुंचेंगे।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।