Get App

Mainpuri Bypoll Results: मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत, BJP के रघुराज शाक्य को ढाई लाख से अधिक वोटों से दी मात

Live UP Bypoll Election Results: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने करीब 2,88,461 वोटों से जीत दर्ज की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2022 पर 5:40 PM
Mainpuri Bypoll Results: मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत, BJP के रघुराज शाक्य को ढाई लाख से अधिक वोटों से दी मात
मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी

Live UP Bypoll Election Results: समाजवादी पार्टी (SP) के लिए अच्छी खबर है। मैनपुरी लोकसभा चुनाव (Mainpuri Loksabha Elections) में डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को भारी मतों से हरा दिया है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के पूरी तरह से पसीने छुड़ा दिए। डिंपल यादव ने 2.5 लाख से अधिक वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को मात दी है।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने करीब 2,88,461 वोटों से जीत दर्ज की है। डिंपल यादव को कुल 6,18,120 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 वोट मिले। हालांकि, प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है।

मैनपुरी सीट के उपचुनाव को सपा के लिए प्रतिष्ठा की बड़ी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था। इस सीट से डिंपल की जीत फिर से सपा के कार्यकर्ताओ में उत्साह भरेगी। साइकिल पर उनका भरोसा बढ़ेगा। मैनपुरी सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulaym Singh Yadav) के निधन से खाली हुई थी।

अखिलेश के लिए मैनपुरी चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें