Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने के बाद अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए BJP और JDS में सीट शेयरिंग पर आम सहमति लगभग बन गई है। न्यूज18 को सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली NDA के साथ हाल ही में हुए गठबंधन के बाद JDS कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से कम से कम 6 सीटें मांगेगी। हालांकि, JDS की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
