Get App

देश की वो पार्टी, जिसे तीन बार बदलना पड़ा अपना चुनाव चिन्ह, तस्वीरों में देखें पूरा राजनीतिक सफर

1885 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर के बाद से इस राष्ट्रीय पार्टी को तीन बार अपना चुनाव चिन्ह बदलना पड़ा। अब ये पार्टी 133 साल की हो गई है, लेकिन इसके राजनीतिक सफर कई हिचकोले और तूफान आए, तस्वीरों के जरिए जाने पूरा मामला

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 11:32 AM
देश की वो पार्टी, जिसे तीन बार बदलना पड़ा अपना चुनाव चिन्ह, तस्वीरों में देखें पूरा राजनीतिक सफर
Lok Sabha elections 2024: देश की वो पार्टी... जिसका तीन बार बदला चुनाव चिन्ह, तस्वीरों में देखें पूरा राजनीतिक सफर

कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। दिसंबर 1885 में एओ ह्यूम ने इसकी स्थापना की थी, जिसे राजनीति में अब 133 साल हो चुके हैं। कांग्रेस ने आजादी के बाद पहली बार 1951-52 के पहले लोकसभा चुनावों में चुनाव लड़ा था। ये चुनाव तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अगुवाई में लड़ा गया था, तब कांग्रेस का चुनाव चिन्ह 'दो बैलों की जोड़ी' थी।

कांग्रेस ने इस चुनाव चिंह पर 1952 में तो भारी बहुमत से चुनाव जीता ही। इसके बाद 1957, 1962 के चुनावों में भी वो विजयी रही। नेहरू के निधन के बाद लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने लेकिन उनकी अचानक ताशकंद में हुई मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं। उस समय कांग्रेस का नियंत्रण कामराज के नेतृत्व एक सिंडीकेट के हाथों में था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें