Get App

Parliament Monsoon Session: राष्ट्रपति चुनाव के दिन 18 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र

सूत्रों ने बताया कि संसद के मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो सकता है और 12 अगस्त को यह समाप्त हो सकता है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को ही है। राष्ट्रपति चुनाव के अलावा सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव प्रस्तावित है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2022 पर 12:34 PM
Parliament Monsoon Session: राष्ट्रपति चुनाव के दिन 18 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र
संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति विभिन्न सत्रों के लिए तारीखों की सिफारिश करती है

Parliament Monsoon Session 2022: संसद के मानसून सत्र के जुलाई के तीसरे हफ्ते में शुरू होने और अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने हालांकि कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला अभी किया जाना बाकी है।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि संसद के मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो सकता है और 12 अगस्त को यह समाप्त हो सकता है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को ही है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति विभिन्न सत्रों के लिए तारीखों की सिफारिश करती है।

राष्ट्रपति चुनाव के अलावा सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव प्रस्तावित है। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी हैं। इस बार राज्यसभा के महासचिव राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं जबकि लोकसभा के महासचिव उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें