मध्यप्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर तबके की हर गृहणी के लिए 10,000 रुपए की मासिक आमदनी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह घोषणा ऐसे वक्त की, जब सूबे में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के बीच होड़ लगी है।
