Get App

Mulayam Singh Yadav: एक बार नहीं, दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए थे मुलायम सिंह यादव

करियर की शुरुआत में पहलवान रह चुके यादव ने प्रतिद्वंद्वी को चित करने के हुनर का इस्तेमाल खुलकर राजनीति में किया। लंबे समय तक यूपी की राजनीति में एकछत्र राज करने वाले यादव की महत्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की थी

Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 11:25 AM
Mulayam Singh Yadav: एक बार नहीं, दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए थे मुलायम सिंह यादव
MULAYAM SINGH YADAV ने साल 2012 में यूपी विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने अपने बेटे अखिलेश यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। तब चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी। अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने थे।

Mulayam Singh Yadav: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार (10 अक्टूबर) सुबह निधन हो गया। किसान परिवार से आए मुलायम ने राजनीति के मैदान में कई दिग्गजों की पटखनी दी थी। करियर की शुरुआत में पहलवान रह चुके यादव ने प्रतिद्वंद्वी को चित करने के हुनर का इस्तेमाल खुलकर राजनीति में किया। लंबे समय तक यूपी की राजनीति में एकछत्र राज करने वाले यादव की महत्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की थी।

यादव एक नहीं, दो बार प्रधानमंत्री बनने के काफी करीब पहुंच गए थे। लेकिन, शायद उनकी कुंडली में पीएम बनना नहीं लिखा था। जो लोग प्रधानमंत्री बनने की रेस में मुलायम से आगे निकल गए थे, उनमें से ज्यादातर आज देश की राजनीति से ओझल हो चुके हैं। एक-दो मौजूद हैं भी, लेकिन उनकी आभा खत्म हो चुकी है। इसके उलट मुलायम जीवन में आखिरी वक्त तक राजनीति में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और UP के पूर्व सीएम मुलायम यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे

मुलायम पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बनने के करीब पहुंच गए थे। तब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई थी। BJP ने 161 सीटें जीती थी। अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन, यह सरकार सिर्फ 13 दिन चली। 141 सीटें जीतने वाली कांग्रेस दूसरे दलों के सहयोग से सरकार नहीं बनाना चहती थी। तब वाम दलों सहित दूसरी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाने की पहल की। प्रधानमंत्री पद के लिए मुलायम और लालू प्रसाद यादव के नामों पर विचार हुआ। चारा घोटाले में नामजद होने के कारण लालू दौड़ से बाहर हो गए। अब रेस में सिर्फ मुलायम बच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें