Get App

NCP Crisis: अजित पवार ने 83 साल के शरद पवार पर कसा तंज, बोले- बस, मैं सीएम बनना चाहता हूं

उन्होंने "लोगों के कल्याण के लिए अपनी कुछ योजनाओं को लागू करने" के लिए महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी जताई। सभा को संबोधित करते हुए अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि मेरी दिल से इच्छा थी कि पार्टी आगे बढ़े। हमारे विधायकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं जन कल्याण के लिए अपनी कुछ योजनाएं लागू करने के लिए महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 4:53 PM
NCP Crisis: अजित पवार ने 83 साल के शरद पवार पर कसा तंज, बोले- बस, मैं सीएम बनना चाहता हूं
NCP Crisis: अजित पवार ने 83 साल के शरद पवार पर कसा तंज

NCP Crisis: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने बुधवार को सरकारी कर्मचारियों और BJP नेताओं की रिटायरमेंट की उम्र की ओर इशारा करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) से नई पीढ़ी को कमान सौंपने का आग्रह किया। अजित ने कहा, “आपने मुझे सबके सामने खलनायक की तरह पेश किया। मेरे मन में अभी भी उनके (शरद पवार) लिए गहरा सम्मान है...लेकिन आप मुझे बताएं, IAS अधिकारी 60 साल की उम्र में रिटायर होते हैं...राजनीति में भी - BJP नेता 75 साल की उम्र में रिटायर होते हैं। आप लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देख सकते हैं। इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता...आप हमें अपना आशीर्वाद दें।"

उन्होंने कहा, “दूसरे दिन, वह वाईबी चव्हाण स्मारक गए… मैं भी वहां गया हूं… लेकिन आप 83 साले के हैं, क्या आप रुकेंगे या नहीं? हमें अपना आशीर्वाद दें और हम प्रार्थना करेंगे कि आप लंबी उम्र जिएं।"

बांद्रा के MET कॉलेज में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि उनका गुट राज्य के विकास और विधायकों के फंड के लिए BJP से हाथ मिला रहा है।

उन्होंने "लोगों के कल्याण के लिए अपनी कुछ योजनाओं को लागू करने" के लिए महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी जताई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें