प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा और रक्षा सहयोग भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी का अहम स्तंभ बन सकता है। भारत यात्रा पर आए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्ज के साथ बातचीत के बाद पीएम ने कहा कि भारत बातचीत और कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन के विवाद को हल करने के लिए कोशिश कर रहा है और किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए तैयार है। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर को मेघालय स्टोल और नागालैंड शॉल उपहार में दिया। आइये जानते हैं मेघालय स्टोल और नागालैंड शॉल के बारे में।
