Get App

पंजाब के AAP विधायक अमित रतन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख रुपये घूस लेने के आरोपी PA की भी हो चुकी है गिरफ्तारी

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा से AAP विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विजिलेंस की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इससे पहले हाल ही में विधायक के करीबी रिशम गर्ग को विजिलेंस टीम ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 23, 2023 पर 11:12 AM
पंजाब के AAP विधायक अमित रतन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख रुपये घूस लेने के आरोपी PA की भी हो चुकी है गिरफ्तारी
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विधायक को राजपुरा से गिरफ्तार किया गया है

पंजाब की बठिंडा ग्रामीण सीट से विधायक और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अमित रतन कोटफत्ता (AAP MLA Amit Ratan Kotphatta) को पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा से AAP विधायक अमित रतन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एजेंसी के मुताबिक, विजिलेंस की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा था। इससे पहले हाल ही में विधायक के करीबी रिशम गर्ग (Risham Garg) को विजिलेंस टीम ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई के इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोटफत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि विधायक को बुधवार शाम राजपुरा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कोटफत्ता को हिरासत में लेने के लिए उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले रिशम गर्ग को बठिंडा में घुद्दा ग्राम प्रधान के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी करने के बदले में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें