Rahul Gandhi New Bungalow: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जल्द ही राजधानी दिल्ली में सुनहरी बाग रोड पर बंगला नंबर पांच नया पता होगा। लोकसभा की आवास समिति ने सदन में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके रहने के लिए राजधानी दिल्ली स्थित '5-सुनहरी बाग रोड' बंगले का प्रस्ताव दिया है। आवास समिति से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की सहमति मिलने पर यह उनका नया आशियाना होगा। राहुल गांधी से जुड़े सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है।
