राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की योजना बना रही है। पार्टी राज्य में 200-225 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। राज ठाकरे एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से घोषित लाडली बहना और लाडला भाई जैसी कुछ योजनाओं से नाराज हैं, जिसके तहत महिलाओं और युवाओं को कैश देने का वादा किया गया है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन, जिसमें BJP, शिंदे की शिव सेना और अजीत पवार की NCP शामिल है, उसने अभी तक सीट-बंटवारे पर बातचीत शुरू नहीं की है। बातचीत व्यस्त रहने वाली है, क्योंकि हर एक पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जोर दे रही है।
