Temple-Mosque Disputes in UP: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने देश भर में विभिन्न स्थानों पर "राम मंदिर जैसे" विवाद को भड़काने के लिए महत्वाकांक्षी हिंदू नेताओं की आलोचना की है। मोहन भागवत ने कई मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उठने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि वे ऐसे मुद्दों को उठाकर हिंदुओं के नेता बन सकते हैं। भागवत ने सहजीवन व्याख्यानमाला में 'भारत-विश्वगुरु' विषय पर संबोधन के दौरान यह बयान दिया। इसमें उन्होंने समावेशी समाज की वकालत की और कहा कि दुनिया को यह दिखाने की जरूरत है कि देश सद्भावना के साथ एक साथ रह सकता है।
