Get App

JDU के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

JDU के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार 12 जनवरी को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। सुभाषिनी ने लिखा, "पापा नहीं रहे।"

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 11:59 PM
JDU के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार 12 जनवरी को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। सुभाषिनी ने लिखा, "पापा नहीं रहे।" बिहार से आने वाले शरद यादव 7 बार लोकसभा सांसद और 3 बार राज्यसभा सांसद चुने गए थे। उनकी गिनती उत्तर भारत के सबसे बड़े समाजवादी नेताओं में होती थी। शरद यादव के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1970 के दौरान इमरजेंसी -विरोधी आंदोलनों से हुई थी।

27 साल की उम्र में ही सांसद बन गए थे शरद यादव

वह पहली बार 1974 में 27 साल की उम्र में मध्य प्रदेश की जबलपुर सीट से लोकसभा सांसद चुने गए थे। उन्हें जयप्रकाश नारायण ने चुनाव लड़ने के लिए कहा था, जिन्होंने इमरजेंसी-विरोधी आंदोलनों की अगुआई की थी। साल 1989 में वह उत्तर प्रदेश की बदायूं संसदीय सीट से सांसद चुने गए। फिर 1991, 1996, 1999 और 2009 में वे बिहार के मधेपुरा लोकसभा सीट से चुने गए।

वाजपेयी सरकार में रहे थे केंद्रीय मंत्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें