प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के नेता और तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी (V Senthil Balaji) को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद बालाजी को बुधवार तड़के 2 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मंत्री को बेचैनी की शिकायत के कारण शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी कस्टडी का अनुरोध करेगी। इस दौरान मंत्री सेंथिल फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। मंगलवार सुबह से चल रही छापेमारी के बाद देर रात को ED ने कार्रवाई की।
