Telangana Assembly Elections 2023: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने सोमवार को आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 119 में से 115 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। KCR के नाम से मशहूर चंद्रशेखर राव साल के अंत में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनावों में गजवेल और कामारेड्डी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। KCR के मुताबिक, केवल सात विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार बदले गए हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछले चुनाव में भी BRS की ओर से चुनाव लड़े थे।
