Get App

सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन का बयान INDIA गठबंधन के लिए बन सकता है सिरदर्द, तीन राज्यों के चुनाव में भुनाएगी BJP

कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को समर्थन देने से साफ इनकार कर रही है, जबकि जनता दल (यू) (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी असहज हैं। BJP तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे के शब्दों को एक "अक्षम राजनीतिक राजवंश" के रूप में पेश कर रही है, जिसने हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2023 पर 8:56 PM
सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन का बयान INDIA गठबंधन के लिए बन सकता है सिरदर्द, तीन राज्यों के चुनाव में भुनाएगी BJP
सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन का बयान INDIA गठबंधन के लिए बन सकता है सिरदर्द

"सनातन धर्म (Sanatan Dharam) जैसी बीमारियों को खत्म करने" पर उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) का बयान भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) गठबंधन के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन कर उभरा है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब दो दिन पहले ही विपक्षी दलों की मुंबई में एक बड़ी बैठक हुई है। हिंदी भाषी राज्यों में चुनाव नजदीक आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले से ही स्टालिन की टिप्पणियों को हिंदू धर्म पर हमले के रूप में उठा रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को समर्थन देने से साफ इनकार कर रही है, जबकि जनता दल (यू) (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी असहज हैं।

BJP तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे के शब्दों को एक "अक्षम राजनीतिक राजवंश" के रूप में पेश कर रही है, जिसने हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। सत्ताधारी पार्टी INDIA गठबंधन के विपक्षी दलों को इस बयान की निंदा करने की चुनौती दे रही है।

JDU और RJD पहले ही उदयनिधि को माफी मांगने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता और तमिलनाडु से सांसद कार्ति चिदंबरम ने स्टालिन का समर्थन किया है, लेकिन कांग्रेस दूर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें