Get App

कांग्रेस ने वाई एस शर्मिला को सौंपी आंध्र प्रदेश की कमान, अपने भाई के खिलाफ खोलेंगी मोर्चा

YS शर्मिला ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में कहा, "कांग्रेस अब भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है। कांग्रेस ने हमारे देश की नींव रखी। कांग्रेस ने भारत के लोगों के सभी वर्गों को एकजुट करते हुए सभी समुदायों की पूरे समर्पण भाव से सेवा की है।"

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 3:27 PM
कांग्रेस ने वाई एस शर्मिला को सौंपी आंध्र प्रदेश की कमान, अपने भाई के खिलाफ खोलेंगी मोर्चा
शर्मिला ने हाल में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मंगलवार को पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुईं वाई. एस. शर्मिला (YS Sharmila new Andhra Pradesh Congress president) को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह घोषणा की गई। शर्मिला आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के पूर्व अध्यक्ष जी रूद्र राजू की जगह लेंगी। राजू ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

शर्मिला ने हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में दिल्ली में अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) का कांग्रेस में विलय कर दिया था। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में वह कांग्रेस की प्रमुख नेता के रूप में उभरी हैं।

शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और वर्तमान मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी की बहन हैं। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव होने हैं।

शर्मिला ने की कांग्रेस की तारीफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें