Get App

IMD Alert: चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के बाद अब इन राज्यों में 15 दिसंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज बंद

IMD Alert: केरल (Kerala Rains), कर्नाटक (Karnataka Rains) और तमिलनाडु (Tamil Nadu Rains) समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का दौर जारी है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 12, 2022 पर 4:09 PM
IMD Alert: चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के बाद अब इन राज्यों में 15 दिसंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज बंद
IMD Alert: बारिश की चेतावनी को देखते हुए तमिलनाडु के कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है

IMD Weather Update Today: चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस (Cyclone Mandous)’ के कमजोर होते ही देश के कई राज्यों में मौसम बदलने (Weather Change) लगा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall) हो रही है, वहीं उत्तर भारत राज्यों में तापमान (Cold War) में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच केरल (Kerala Rains), कर्नाटक (Karnataka Rains) और तमिलनाडु (Tamil Nadu Rains) समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का दौर जारी है। तमिलनाडु के कई स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। साथ ही मछुवारों को समुद्र के पास ना जाने की अपील की गई है।

बता दें कि चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ ने शुक्रवार देर रात मामल्लपुरम के निकट दस्तक दी, जिससे तटीय तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। हालांकि, मैंडूस अब तमिलनाडु के भीतरी हिस्से, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी हिस्से और उत्तरी केरल के कम दबाव वाले हिस्से में आने के बाद कमजोर हो गया है। लेकिन इसके असर से कुछ राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम और भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 15 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- इस बड़े केस को सुलझाने के लिए इंदौर पुलिस का अंडरकवर मिशन! स्टूडेंट बनकर ऐसे आरोपियों तक पहुंची 24 वर्षीय लेडी सिंघम

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें