Get App

Ram Mandir: 'रामलला' के आगे मूर्तिकार अरुण योगीराज ने नहीं देखी आंखों की चोट, रातों की नींद, परिवार ने बताया कैसे बीते वो 6 महीने

Ram Mandir Inauguration: उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को तैयार करने में उन्हें करीब छह महीने लग गए। उनकी मां ने बताया कि ये छह महीने उनके बेटे के लिए किसी वनवास जैसे थे। कर्नाटक में मैसुरु के मूर्तिकार का परिवार खुशी से झूम रहा है, क्योंकि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने उनकी बनाई 'रामलला' की मूर्ति को राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 12:46 AM
Ram Mandir: 'रामलला' के आगे मूर्तिकार अरुण योगीराज ने नहीं देखी आंखों की चोट, रातों की नींद, परिवार ने बताया कैसे बीते वो 6 महीने
Ram Mandir: 'रामलला' के आगे मूर्तिकार अरुण योगीराज ने नहीं देखी आंखों की चोट, रातों की नींद, परिवार ने बताया कैसे बीते वो 6 महीने

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) की तराशी हुई 'रामलला' की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। मूर्तिकार योगीराज ने इस मूर्ति को दिव्य और आलौकिक स्वरूप प्रदान करने के लिए दिन रात एक कर दिया था। उन्होंने न आंख पर लगी चोट की परवाह की और न ही नींद की। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को तैयार करने में उन्हें करीब छह महीने लग गए। उनकी मां ने बताया कि ये छह महीने उनके बेटे के लिए किसी वनवास जैसे थे।

कर्नाटक में मैसुरु के मूर्तिकार का परिवार खुशी से झूम रहा है, क्योंकि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने उनकी बनाई 'रामलला' की मूर्ति को राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना है।

'मूर्ति बनाने वक्त आंख में लगा पत्थर'

योगीराज की पत्नी विजेयता ने कहा कि वह इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने एक किस्सा भी साझा किया जिसमें बताया गया कि कैसे मूर्ति बनाते समय योगीराज की आंख में चोट लग गई थी। उन्होंने मीडिया से कहा, "मैं बहुत खुश हूं। हमें यह नेक काम करने का दायित्व सौंपा गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें