Get App

अब इलेक्ट्रिक कार में बैठकर कीजिए अयोध्या नगरी के दर्शन, राम मंदिर उद्घाटन से पहले शुरू हुई सर्विस, जानें किराया और रूट

Ram Mandir Inauguration: कुछ दिनों बाद अयोध्या में पर्यटकों के लिए कई और इलेक्ट्रिक कारें तैनात की जाएंगी। इन इलेक्ट्रिक कारों को अयोध्या में खास जगहों पर तैनात किया जाएगा। भविष्य में सभी इलेक्ट्रिक कारों को मोबाइल ऐप से जोड़ा जाएगा। टूरिस्ट अपने मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग कर सकेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2024 पर 8:33 PM
अब इलेक्ट्रिक कार में बैठकर कीजिए अयोध्या नगरी के दर्शन, राम मंदिर उद्घाटन से पहले शुरू हुई सर्विस, जानें किराया और रूट
Ram Mandir Inauguration: अब इलेक्ट्रिक कार में बैठकर कीजिए अयोध्या नगरी के दर्शन, राम मंदिर उद्घाटन से पहले शुरू हुई सर्विस

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) नगरी को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन नगरी बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई VVIP मेहमानों के अयोध्या आने की उम्मीद है। सरकार VVIP पर्यटकों के लिए भी अलग से व्यवस्था कर रही है। अयोध्या को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला शहर बनाने के लिए अब इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) की शुरुआत की गई है।

VVIP टूरिस्ट को सुखद यात्रा देने के लिए 12 इलेक्ट्रिक कारें लगाई गई हैं। इन सभी 12 इलेक्ट्रिक कारों को VVIP के स्वागत के लिए अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम जंक्शन, महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या में पार्क किया गया है।

अयोध्या में इलेक्ट्रिक कार टैक्सी सर्विस के स्थानीय पर्यवेक्षक दिलीप पांडे का कहना है, "ये इलेक्ट्रिक कारें उन सभी को दी जाएंगी, जो यहां राम मंदिर के दर्शन के लिए आएंगे। अब आप अयोध्या में हर जगह इलेक्ट्रिक कारें ले सकते हैं। वर्तमान में, फ्लीट में 12 कारें हैं, जो एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें