Ratan Tata: रतन टाटा, एक ऐसे शख्स, जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया, अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ एक सफल उद्योगपति, बल्कि एक बेहतर इंसान के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। भारत के महान उद्योगपति व टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने आज मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली और 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा साल 1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन का पद संभाला था। उन्होंने 21 साल तक यह जिम्मेदारी संभाली और फिर रिटायर हो गए। आज के समय में उनकी नेटवर्थ 3800 करोड़ रुपये है। यहां हमने बाताय है कि रतन टाटा का बचपन कैसा था और उन्होंने कैसे यह बिजनेस एंपायर खड़ा किया।