Get App

आकाश अंबानी ने कहा - भारत बनेगा दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल, टेक्नोलॉजी की शक्ति से बनायेंगे डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हमने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को JioFiber और JioAirFiber जैसी हमारी फिक्स्ड-वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाओं के साथ और मजबूत किया है। अब Jio 20 करोड़ से अधिक अनकनेक्टेड घरों और परिसरों में 5G एक्सेस दे सकता है। इससे भारत दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल बन जाएगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 3:07 PM
आकाश अंबानी ने कहा - भारत बनेगा दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल, टेक्नोलॉजी की शक्ति से बनायेंगे डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
आकाश अंबानी ने कहा कि हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर टेक्नोलॉजी की शक्ति के जरिये डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने 27 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 (India Mobile Congress 2023) को संबोधित करते हुए देश में 5G तकनीक के तेजी से रोलआउट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो ने भारत के सभी 22 सर्किल्स में 10 लाख से अधिक 5G सेल्स स्थापित किए है। इसका मतलब ये है कि कंपनी ने हर 10 सेकंड में एक नया सेल लगाया है। अंबानी ने कहा कि अकेले रिलायंस जियो ने देश की कुल 5जी क्षमता में 85 प्रतिशत का योगदान दिया। दुनिया में सबसे तेज 5जी इंटरनेट स्पीड में से एक उपलब्ध कराई है। अंबानी ने कहा कि Jio का 5G रोलआउट 100 प्रतिशत इन-हाउस 5G स्टैक द्वारा संचालित था। इसका डिजाइन, विकास और निर्माण पूरी तरह भारतीयों द्वारा किया गया।

भारत बनेगा दुनिया की ब्रॉडबैंड राजधानी

उन्होंने कहा, "हमने अपने 5G बुनियादी ढांचे को JioFiber और JioAirFiber जैसी हमारी फिक्स्ड-वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाओं के साथ मजबूत किया है। अब, Jio 20 करोड़ से अधिक अनकनेक्टेड घरों और परिसरों में 5G एक्सेस दे सकता है। जिससे भारत दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल बन जाएगा।"

किसी प्रमुख टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी फोरम पर पहली बार आकाश अंबानी अकेले बोल रहे थे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Cellular Operators Association of India (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें