Republic Day 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यह देश के सबसे अहम राष्ट्रीय समारोह में से एक है। इस समय नागरिकों में उत्साह, जोश, देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी रहती है। बड़ी संख्या में लोग परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचते हैं। परेड की शुरुआत रायसीना हिल्स से होती है और वह राजपथ (कर्तव्य पथ), इंडिया गेट से गुजरती हुई लालकिला तक जाती है। देश भर में गणतंत्र दिवस को उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन के इतिहास और जरूरी बातों से कई नागरिक अनजान हैं।