Get App

SEP IIP DATA: सितंबर IIP ग्रोथ -0.1% से बढ़कर 3.1% पर रही, कोर सेक्टर के विस्तार से मिला सपोर्ट

IIP DATA: यह ग्रोथ कोर सेक्टर की गतिविधि में विस्तार के बाद हुई है। कोर सेक्टर में सितंबर में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि अगस्त में इसमें 1.6 फीसदी की गिरावट आई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 5:46 PM
SEP IIP DATA: सितंबर IIP ग्रोथ -0.1% से बढ़कर 3.1% पर रही, कोर सेक्टर के विस्तार से मिला सपोर्ट
IIP DATA: इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स में कोर इंडस्ट्रीज का योगदान 40 फीसदी है। त्यौहारी सीजन के कारण तीसरी तिमाही में इनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है

Industrial production for September :भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट सितम्बर में 3.1 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि पिछले महीने यह 22 महीने के निम्नतम स्तर 0.1 फीसदी पर आ गई थी। यह ग्रोथ कोर सेक्टर की गतिविधि में विस्तार के बाद हुई है। कोर सेक्टर में सितंबर में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि अगस्त में इसमें 1.6 फीसदी की गिरावट आई थी और ये अपने 42 महीनों के निचले स्तर पर था। सितंबर में कोयला, पेट्रोलियम रिफाइनरियों, प्राकृतिक गैस, सीमेंट और पावर सेक्टर के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। लेकिन कच्चे तेल, इस्पात और उर्वरकों का प्रदर्शन कमजोर रहा है।

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स में कोर इंडस्ट्रीज का योगदान 40 फीसदी है। त्यौहारी सीजन के कारण तीसरी तिमाही में इनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

सितंबर 2024 में नान-कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की ग्रोथ अगस्त के -4.5 फीसदी से बढ़कर 2 फीसदी पर रही है। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की ग्रोथ अगस्त के 5.2 फीसदी से बढ़कर 6.5 फीसदी पर रही है। सितंबर 2024 में इंफ्रा गुड्स की ग्रोथ अगस्त के 1.9 फीसदी से बढ़कर 3.3 फीसदी पर रही है।

सितंबर 2024 में कैपिटल गुड्स की ग्रोथ अगस्त के 0.7 फीसदी से बढ़कर 2.8 फीसदी पर रही है। सितंबर 2024 में प्राइमरी गुड्स की ग्रोथ अगस्त के -2.6 फीसदी से बढ़कर 1.8 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें